बिछिया में कांग्रेस का कब्जा, नैनपुर में निर्दलीय

बिछिया में कांग्रेस का कब्जा, नैनपुर में निर्दलीय
बिछिया में कांग्रेस का कब्जा, नैनपुर में निर्दलीय

जिले की मंडला नैनपुर नगर पालिका और बम्हनी, बिछिया व निवास नगर परिषद के चुनाव के परिणाम आ गए। निवास व बम्हनी नगर परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। बिछिया में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। जिले की दोनों नगर पालिका में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है। पार्षदों की संख्या के आधार पर मंडला में भाजपा को बढ़त मिली है। नैनपुर के मतदाताओं ने भाजपा-कांग्रेस की बजाए निर्दलीयों पर भरोसा जताया है। नैनपुर में निर्दलीय आगे रहे। 15 में से छह वार्डों में जीते। भाजपा के चार और कांग्रेस के पांच पार्षद बने। मंडला नगर पालिका में भाजपा के 10, कांग्रेस के आठ और छह निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।परिणाम आने तक कर रहे थे समीक्षाः एक तरफ जहां मतगणना अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी तो दूसरी ओर मतगणना स्थल पर मौजूद समर्थक हार जीत की समीक्षा करते नजर आ रहे थे हारने वाला व्यक्ति जहां खुद के हार के कारणों की समीक्षा समर्थकों के साथ कर रहा था वही जीतने वाला व्यक्ति भी जीत हासिल होने के बाद भी प्रत्येक वोट पर गहन चिंतन करते हुए देखा गया है।