रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी पर

रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी पर

रनेह 

रानी कमलापति पर की गई टिप्पणी पर

*युवा मोर्चा ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला*

हटा/ रविवार की शाम नगर के चंडी जी चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला फूंका गया।

रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह के बयान पर सियासत गरमा गई है। डा. गोविंद सिंह ने भिंड में अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के मंच से कहा था कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, भाजपा ढूंढ-ढूंढकर नाम रख रही है। उनके इसी बयान पर युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुतला दहन में नगर मंडल अध्यक्ष मनीष पलिया युवा मोर्चा अध्यक्ष गर्वेश राजपूत,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भोले सराफ,शिवशंकर कुशवाहा,सौरभ नेमा,दिनेश खटीक,गुड्डू गुप्ता,नारायण तंतुवाय,सुशील सेलट,रत्नेश खटीक,संदीप विश्वकर्मा,हितेश सोनी,विक्रम वर्मन,देवांश तंतुवाय,प्रवेश विश्वकर्मा,प्रिंस दीप खटीक,सूर्यांश त्रिवेदी,रीतेश अग्रवाल,साधुराम बंजारा,संतोष अठिया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।