सांसद विनोद सोनकर ने धान क्रय केन्द्र संग्रामगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण

सांसद विनोद सोनकर ने धान क्रय केन्द्र संग्रामगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण

 प्रतापगढ़
 

सांसद विनोद सोनकर ने धान क्रय केन्द्र संग्रामगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण,

जिलाधिकारी को दिया कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद होता है सांसद विनोद सोनकर,

 कौशाम्बी सांसद,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, संसदीय आचार समिति के सभापति,दादरा नगर हवेली एवं दमन दीप के प्रभारी विनोद सोनकर 28 दिसम्बर 2022 बुधवार को अपरान्ह साढ़े बारह बजे बवलिया गांव के जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। सांसद ने सभी के प्रार्थना पत्र लेकर सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। सांसद ने आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब,किसान एवं युवाओं के लिए कार्य कर रही है।  चौपाल कार्यक्रम में विद्युत लाइन, विधवा,दिव्यांग पेंशन, बकुलाही नदी में पुल की समस्या को ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया।

जिस पर सांसद ने खंड विकास अधिकारी रामपुर संग्रामगढ़ को गांव में कैंप लगाकर सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने का आदेश दिया। जन चौपाल कार्यक्रम के बाद सांसद विनोद सोनकर संग्रामगढ़ स्थित धान क्रय केन्द्र अचानक पहुंच गए।  जहां पर केन्द्र प्रभारी गायब थे। केन्द्र प्रभारी की जगह प्राइवेट व्यक्ति केन्द्र पर मिला। जिस पर सांसद नाराज हुए। यही नहीं केंद्र पर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने धान क्रय केन्द्र में अनियमितता की शिकायत की। किसानों ने बताया कि टोकन देने के बावजूद किसानों का धान नही तौला गया। किसान की बोरी में ही धान लिया जा रहा है। किसानों को बोरी वापस नहीं दिया जा है। सांसद ने केन्द्र पर अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी से बात कर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके बाद रामपुर संग्रामगढ़ के चकेढी, नेवादा कला एवं बाबागंज के नेवादा खुर्द गांव में जन चौपाल कार्यक्रम में जन सुनवाई कर जनता से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में कुंडा के पूर्व प्रत्याशी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,भाजपा नेता अखिलेश दिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, उदय शंकर पाण्डेय, पप्पू जायसवाल, संतोष सिंह, प्रधान उमेश यादव, सूरज शुक्ल, ज्ञान चंद्र यादव, महेन्द्र दूबे, मोहित मिश्र, आशुतोष जायसवाल, राम कुमार कोरी, मान सिंह, विजय पाल सरोज, शिव कुमार यादव,कुलदीप कुमार राम जी मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।