राजकीय धान क्रय केन्द्र कुंडा का सांसद विनोद सोनकर ने किया स्थलीय निरीक्षण।

राजकीय धान क्रय केन्द्र कुंडा का सांसद विनोद सोनकर ने किया स्थलीय निरीक्षण।

कुंडा प्रतापगढ़

राजकीय धान क्रय केन्द्र कुंडा का सांसद विनोद सोनकर ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी को दिया कार्यवाही का निर्देश। सांसद विनोद सोनकर ने कुंडा डाक बंगला में सुनी जन समस्या 

अधिकारियों को दिया निर्देश समय से समस्या का निस्तारण कराएं 

कौशांबी सांसद, संसदीय आचार समिति के सभापति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीप के प्रभारी विनोद सोनकर शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे कुंडा डाक बंगले पहुंचे। जहां पर बड़ी संख्या में फरियादी पहले से मौजूद रहे। भीड़ अधिक देखकर सांसद विनोद सोनकर डाक बंगला के बाहर ही जन समस्या सुनने लगे। शिकायत कर्ताओं की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। राजकीय धान क्रय केन्द्र कुंडा में अचानक सांसद विनोद सोनकर की गाड़ी रुकते ही हड़कंप मच गया। सांसद विनोद सोनकर केन्द्र के अंदर पहुंच कर जांच की। जहां पर किसानों ने बताया कि किसान की बोरी में धान खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी द्वारा बोरी नही दी जा रही है। जांच के दौरान दो काटा की जगह एक अन्य काटा मिला। जो केन्द्र प्रभारी ने बताया कि मेरा काटा नही है। जिस पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उक्त काटा को सीज कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।  इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। इसके बाद  कोटा भवानीगंज निवासी अभया नन्द दिवेदी के पुत्र के असमायिक निधन पर घर पहुंच कर गहरी  शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। मोहम्मदपुर सोहाग निवासी अरविन्द दिवेदी के माता जी के निधन पर घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, उदय शंकर पांडेय, राकेश मोदनवाल, राजेश साहू, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, उदय शंकर मिश्रा, महेश सिंह फौजी, बाबा विनय सिंह, अजय साहू,लालजी सोनकर, गोलू शुक्ला, विमल पांडेय, दिनेश गौतम, संतोष तिवारी, सतीश चौरसिया, राम मूरत पटेल, डिंपू जायसवाल,मयंक तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।