मप्र सरकार ने भारतीय सेना के शौर्य अलंकरण पाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि में भारी बढ़ोतरी की है।

मप्र सरकार ने भारतीय सेना के शौर्य अलंकरण पाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि में भारी बढ़ोतरी की है।

मप्र सरकार ने भारतीय सेना के शौर्य अलंकरण पाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुदान राशि में भारी बढ़ोतरी की है। परमवीर चक्र और अशोक चक्र पाने वालों को 20 लाख के बजाए अब एक करोड़ रु. का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा। महावीर चक्र और कीर्ति चक्र पाने वालों को 75-75 लाख रु. तो वीर चक्र और शौर्य चक्र पाने वालों को 50-50 लाख रु. दिए जाएंगे। सेना, नौसेना, वायु सेना मेडल (गेलेंट्री अवार्ड) और मेंशन इन डिस्पेचेज पर 25 लाख रुपए एकमुश्त मिलेंगे। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक मप्र सरकार की ओर से दी जाने वाली इस राशि के हकदार मप्र के स्थाई निवासी होंगे। यदि अवॉर्ड मरणोपरांत मिलता है तो विधवा वीर-नारी को 35%, बच्चों को 35% और माता-पिता को 30% राशि आपस में बांटी जाएगी। गौरतलब है कि 2011 के बाद शौर्य अलंकरण पाने वालों को दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही युद्ध सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल पाने वालों को भी अनुदान बढ़ा दिया गया है।