धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज,

धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज,

विकेट देखकर सरप्राइज हूं: धोनी
धोनी बोले- चेपॉक स्टेडियम की पिच देख कर मैं हैरान हूं। उन्हें लगा कि मैच कम रन का होगा, लेकिन मैच हाई स्कोरिंग रहा। 5 या 6 साल में पहली बार मैदान खचाखच भरा हुआ था। आगे देखना होगा कि विकेट कैसा रहेगा।

धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, 2 छक्के जमाए
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर फेंक रहे मार्क वुड की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े। पहली पारी में CSK के कप्तान धोनी ने 2 गगनचुम्बी छक्के लगाए। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में मार्क वुड की दूसरी बॉल पर डीप पॉइंट और तीसरी बॉल पर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाया। वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही धोनी IPL मैच के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए।

धोनी के बैटिंग पर आते ही चेपॉक स्टेडियम में 'धोनी... धोनी...' के नारे गूंजने लगे। उन्हें सपोर्ट करने के लिए दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। धोनी के छक्कों के बाद CSK ने 217/7 के स्कोर पर अपनी पारी खत्म की।